देहरादून।
झारखंड की महालगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडे को उत्तराखंड का सहप्रभारी बनाया गया है। इस तरह से राज्य में कांग्रेस के प्रभारी और दो सहप्रभारी हो गए हैं।
कांग्रेस 2022 की चुनाव तैयारियां में पूरी तरह से जुट गई है। इसी के तहत उत्तराखंड में प्रभारी और दो सहप्रभारी की तैनाती की गई है। झारखंड की महालगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडे को उत्तराखंड का सहप्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें👉बिग ब्रेकिंग-: जन जागरूकता से कम की जा सकती है देवीय आपदाएं,आपदा की स्थिति में आम जनता तक पहुंचे तथ्यपरक सही जानकारी,मीडिया से की सहयोग की अपेक्षा, सचिव आपदा प्रबंधन ।।
उल्लेखनीय है कि अभी तक राज्य के कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ राजेश धर्माणी बतौर सहप्रभारी काम कर रहे थे। अब राज्य में दो सहप्रभारी काम करेंगे।
अब पार्टी ने प्रभारी के साथ सहयोग के लिए नए सह प्रभारी के रूप में विधायक दीपिका पांडेय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने उक्त संबंध में आदेश जारी किया। उत्तराखंड के साथ छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और बिहार में भी नए सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं




