उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–: वन विभाग में हुए बड़े तबादले, विनोद कुमार को बनाया गया प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ।

देहरादून
उत्तराखंड वन विभाग में 13 अफसरों के स्थानांतरण के आज आज आदेश जारी किए गए हैं,प्रमुख सचिव आनंद बर्धन ने किए तबादला आदेश जारी ते हुए वरिष्ठ आईएफएस विनोद कुमार को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव बनाया गया है, जबकि एसएस रसाईली को अपर प्रमुख वन संरक्षक पर्यावरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही आरएन झा को बायोडाईवर्सिटी बोर्ड में सदस्य सचिव बनाया गया है ।
इसके अलावा नीना ग्रेवाल को मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है वे जलागम की पीडी बनी रहेंगी,मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा को वन निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई जबकि धीरज पांडेय को वन संरक्षक भागीरथी वृत्त मुनि की रेती में तैनाती दी गई।
उप वन संरक्षक डी. थिरुज्ञान संबदम वन विकास निगम में डेपुटेशन पर भेजें गये वही दीपचंद आर्य को उप वन संरक्षक के पद पर उत्तरकाशी ट्रांसफर किया गया है।उप वन संरक्षक आकाश वर्मा को वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई है वही तराई पूर्वी वन प्रभाग से
नितीश मणि त्रिपाठी को उप वन संरक्षक चकराता प्रभाग बनाया गया है।
जबकि संदीप कुमार को उप वन संरक्षक तराई पूर्वी प्रभाग हल्द्वानी भेजा गया है।वही दीप चंद पंत उप वन संरक्षक वन अनुसंधान हल्द्वानी के अलावा उप वन संरक्षक केएस रावत का गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी ट्रांसफर हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में अब यह परीक्षा फल हुआ जारी ।।
Ad Ad
To Top