उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:लाॅकडाउन से प्रभावित पर्यटन उद्योग को विभिन्न क्षेत्र मे पिछली बार की तरह सहायता देने के लिए जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने शासन से किया अनुरोध ।

नैनीताल

लाॅकडाउन से प्रभावित पर्यटन उद्योग को विभिन्न क्षेत्रों में छूट व सहायता देने हेतु जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल शासन से अनुरोध किया।
श्री गर्ब्याल ने पत्र के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद व सचिव सिंचाई से कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन लगाया गया है। जो समय-समय बढाया जा रहा है लाॅकडाउन के कारण जनपद में समस्त व्यवसायिक गतिविधियाॅ बन्द है जिससे पर्यटन उद्योग से जुडे कार्मिकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

यह भी पढ़ें👉दुख़द (कालाढूंगी) कल से लापता युवक का मिला आज शव, परिवार में है कोहराम ।

समय-समय पर इनके द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किये जानेकी मांग की जा रही है। उन्होने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु प्रदेश में लागू लाॅकडाउन से प्रभावित पर्यटन उद्योग में पडे प्रतिकूल के कारण पर्यटन क्षेत्र से जुडे नाव चालक, पैडिल बोर्ड चालक, अस्थाई दुकाने, रिक्शा, घोडा खच्चर, पर्यटन गाइड कार्मिकों व होम-स्टे संचालकों को गत वर्ष की भांति आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।श्री गर्ब्याल ने सचिव सिचाई से पंजीकृत नाव संचालकों का वर्षिक पंजीकरण/ लाईसेन्स शुल्क माफ किये जाने का भी अनुरोध किया।

Ad Ad
To Top