लालकुआं
नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से अब लाल कुआं में ओपन जिम खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है पर्यटन विभाग द्वारा आठ लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर देने के बाद अब ओपन जिनका जल्द कार्य प्रारंभ हो जाएगा ।
यह भी पढ़ें 👉बड़ी खबर-:(उत्तराखंड) सरकार ने 27 महानुभावों के अंगरक्षक लिए वापस,सरकार का फैसला
गौरतलब है कि बीते कुछ माह पूर्व लालकुआ नगर पंचायत के चेयरमैन लालचंद सिंह और लालकुआं नगर पंचायत के सभासद के समक्ष सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा लालकुआं नगर पंचायत में ओपन जिम खोलने के लिए निवेदन किया था जिसे समस्त बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर सांसद अजय भट्ट को अवगत कराया था सांसद ने त्वरित संज्ञान में लेकर पर्यटन विभाग को पत्र भेजकर लालकुआ नगर पंचायत में ओपन जिम खोलने के लिए निर्देशित किया था जिसके तहत आज लालकुआं ओपन जिम के लिए ₹800000 स्वीकृत हुए हैं इसका निर्माण होने के बाद जिम में बच्चे युवा एवं महिलाएं बुजुर्ग सभी के लिए सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी




