अल्मोड़ा

बड़ी खबर–:लाखों की खैर की लकड़ी बरामद,वाहन चालक आया काबू,वन विभाग जांच में जुटा ।

खटीमा
वन विभाग की गस्ती टीम ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी से भरे हुए एक पिकअप को पकड़ने में सफलता पाई है जबकि वन विभाग की टीम द्वारा पीछा करने पर खैर से लदे वाहन के चालक द्वारा तेज गति से चलाई वाहन के दौरान वाहन चालक को भी चोट आई है वन विभाग की टीम ने मामूली रूप से घायल वाहन चालक को खटीमा में इलाज के लिए भर्ती किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वन क्षेत्राधिकारी खटीमा राजेंद्र सिंह मनराल के नेतृत्व में खटीमा रेंज की गस्ती टीम द्वारा बीती रात्रि समय रात्रि 10:30 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक वाहन अवैध रूप से खैर लट्ठे लेकर पहेनियां सैजना रोड पर आ रहा है सूचना के तुंरत बाद गस्ती टीम ने सैजना रोड पर जाल फैलाया जहां एक पिकअप आते हुए दिखाई दिया जब वाहन को रुकने का इशारा किया गया वाहन चालक नहीं रुका और तेजी से उसने पिकअप दौड़ा दी वन विभाग की गश्ती टीम ने वाहन का पीछा किया गया वाहन चालक द्वारा वाहन को रोड से नीचे कच्चे खेत पर उतार दिया वाहन क्षतिग्रस्त होने से वाहन के फ्रंट शीशा टूटने से वाहन चालक के मुंह पर चोट आई है तथा वन कर्मियों ने चालक को हिरासत में लेकर टीम द्वारा वाहन चालक को अपने सरकारी वाहन से राजकीय चिकित्सालय खटीमा भर्ती कराया गया जहां चालक का इलाज कराया जा रहा है जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना खटीमा में दी गई है पकड़े गए वाहन में खैर लट्ठों से भरा एक वाहन पिक अप संख्या यू पी 30 ए 82 36 को अपने कब्जे में लेकर मय खैर प्रकाष्ठ लदा वाहन को कच्चे खेत से निजी ट्रैक्टर द्वारा खींचकर निकाला गया निजी वाहन चालक की मदद से वाहन मय खैर लदा खटीमा कार्यालय में खड़ा कर दिया गया मामले में वन अपराध दर्ज करते हुए वाहन को सीज कर विधिक करवाई की जा रही है

Ad Ad
To Top