उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने ली हड़ताल वापस,12 सूत्री मांगों को लेकर आज रात्रि से जा रहे थे हड़ताल पर ।।

देहरादून:
अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी आज देर रात से हड़ताल पर जाने वाले थे लेकिन शासन स्तर की वार्ता के बाद रोडवेज यूनियन ने हड़ताल को स्थगित कर दी है । परिवहन निगम की कर्मचारियों की समस्या को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में ले लिया है जिसके बाद कर्मचारी यूनियन अपने हड़ताल को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

गौरतलब है कि वेतन कटौती सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में रोडवेज के मामले की कमान दी गई। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को रोडवेज के संबंध में फैसले लेने के लिए अधिकृत किया है। कैबिनेट के फैसले के बाद सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा ने रोडवेज कर्मचारियों को सचिवालय में वार्ता करने के लिए बुलाया। करीब दो घंटे चली वार्ता में सचिव ने बताया कि सरकार ने वेतन में कटौती का फैसला वापस ले लिया है जिसके बाद अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री द्वारा विचार किए जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया गया है ।
वही कर्मचारी यूनियन के हड़ताल वापस लिए जाने के बाद सरकार और रोडवेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्योंकि इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है कोविड-काल मे पहले से घाटे में चल रहा परिवहन निगम को हड़ताल पर चले जाने से निगम को और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

Ad Ad
To Top