अल्मोड़ा

बड़ी खबर-:राजकीय चिकित्सालय अल्मोड़ा को राजकीय मेडिकल कॉलेज को किया गया हस्तांतरित, अब मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, महिला सशक्तिकरण बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।।

अल्मोड़ा 18 मई 2021
जनपद अल्मोड़ा की कोविड-19 नियंत्रण प्रभारी मंत्री/ महिला सशक्तिकरण बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या के विशेष प्रयासों से गोवर्धन तिवारी राजकीय चिकित्सालय अल्मोड़ा को राजकीय मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित किया गया है।  इस बात की जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती आर्या ने बताया कि आज इसका विधिवत आदेश भी हो गया है । इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार जताते हुए हार्दिक धन्यवाद किया ।उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित किए जाने से कोरोना के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला के वाहन ढक कर ले जाएंगे वन उप खनिज, डीएम ने जारी किए निर्देश ।।
Ad Ad
To Top