उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–: योग नगरी ऋषिकेश से ट्रेनों का संचालन हुआ प्रारंभ,कुंभ में योग नगरी से होगा ट्रेनों का संचालन उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि ।।

डबल इंजन का दिख रहा दम, योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन।

योग नगरी ऋषिकेश

आज से योगनगरी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन आरंभ हो गया है। सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे जम्मू-तवी एक्सप्रेस यहां पहुंची जिसका तीर्थनगरी के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया हरिद्वार में होने वाले कुंभ को देखकर अब योग नगरी से ट्रेनों के संचालन की रूपरेखा सरकार ने तैयार कर ली है ।

एक तरफ जहां ऑल वेदर रोड के रूप में चारधामों की राह सुगम हो रही है तो दूसरी ओर, उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के प्रथम स्टेशन यानि योगनगरी ऋषिकेश से आज से विधिवत रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन न केवल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वरन सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के ड्रीम प्रोजेक्टों में शामिल हैं। रेल मंत्रालय भी इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। यूं तो ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन की पहली तस्वीरें गत वर्ष आमजन को देखने को मिल गई थी लेकिन आवश्यक कार्य पूरे न होने के चलते इस रेलवे स्टेशन को आॅपरेशनल नहीं किया गया था। अब यह स्टेशन हर तरह से आमजन के लिए तैयार है। बता दें कि योगनगरी रेलवे स्टेशन के निर्माण के दौरान खुद मा० मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी इसकी निगरानी करते रहे। उनके द्वारा रेल निगम अधिकारियों की मौजूदगी में स्टेशन निर्माण के दौरान कई बार निरीक्षण किए गए। यहां तक की स्टेशन को लेकर भूमि अधिग्रहण समेत तमाम अड़चनों को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने दूर करने में देर नहीं लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

इस प्रोजेक्ट की अहमियत को इससे भी समझा जा सकता है कि बीते रोज खुद मा० केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी ने ऋषिकेश पहुंचकर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और वह यहां हुए कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए। दीगर है कि हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ के दौरान भी योगनगरी ऋषिकेश से रेलगाड़ियां चलेंगी। ऐसे में इस स्टेशन की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

Ad Ad
To Top