उत्तराखण्ड

बड़ी खबर युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार में कोहराम ।।

रामनगर –

रामनगर का एक युवक बेरोजगारी की तंगी के चलते फांसी पर झूल गया रानीखेत रोड स्थित थपली बाबा मजार के समीप कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बिजरानी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में युवक ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी,प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, एसएसआई जयपाल चौहान, एसआई मनोज कुमार नयाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँचे। जहां पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सोनू बिष्ट ज्ञानी पुत्र उमेश बिष्ट निवासी शिल्पकार बस्ती लखनपुर के रूप में हुई। मृतक का भाई वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड चंदन बिष्ट है। जबकि मृतक भी सीटीआर निदेशक के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर था। लेकिन वर्तमान मे एक साल से बेरोजगार था। परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर से लापता था, काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला। शुक्रवार की शाम के समय थपली बाबा मजार के एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि युवक ने दो से तीन बार सेना भर्ती दी थी, लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया। बेरोजगारी की वजह से वह डिप्रेशन में चल रहा था,।

Ad Ad
To Top