उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–: यह रही तीरथ मंत्रिमंडल की पूरी टीम, देखें एक्सक्लूसिव फोटो ।।

शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री हरक सिंह रावत, श्री यशपाल आर्य, श्री सुबोध उनियाल, श्री अरविंद पाडेय, श्री बंसीधर भगत, श्री गणेश जोशी, श्री बिशन सिंह चुफाल को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीमती रेखा आर्य, श्री धनसिंह रावत और स्वामी यतीश्वरानंद को राज्य मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सभी कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी आपसी समन्वय के साथ प्रदेश के विकास में प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे और एक नए उत्तराखंड का निर्माण करेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा अस्पताल ने लगाया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ।।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए आपका सहयोग मिलता रहेगा, इसका मुझे पूरा विश्वास है। प्रदेश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ समन्वय और सहयोग से हम सभी प्रदेश के विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)फिर मानव वन्य जीव संघर्ष, घायल को भेजा हायर सेंटर ।।
Ad Ad
To Top