उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: यहां शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने पंचनामा भरकर भेजा शव विच्छेदन ग्रह, पुलिस तफ्तीश में जुटी।।

रामनगर।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र के पूछड़ी गांव के नई बस्ती मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर का खून से सना शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय जशोध सिंह के रूप में हुई है।

वह मेहनत मजदूरी करता था। उसका परिवार रामनगर के भरतपुरी में किराये के मकान में रहता है। जशोध निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था और रात को यही रह रहा था। आज दोपहर इसी मकान में उसका खून से लथपथ शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी और कोतवाल अबुल कलाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को भी पुलिस ने जानकारी भिजवाई। इस पर उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

उसने बताया कि आज सुबह लगभग नौ बजे उसकी मोबाइल पर जशोध सिंह से बात हुई थी। जबकि ग्रामीणों ने लाश को दोपहर बाद देखा। शव पर धारदार हथियारों से वार किए गए लग रहे हैं। जशोध सिंह की तीन बेटिया व एक बेटा है। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी भी पूछड़ी गांव पहुंची और पुलिस अधिकारियों को हत्याकांड के खुलासे को लेकर दिशा निर्देश दिये। पुलिस जशोध की पत्नी विमला देवी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad
To Top