उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगे 5 लाख से अधिक, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार।।

मोबाईल टावर लगाने के नाम पर लाखों रूपयों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के एक सदस्य को चम्पावत पुलिस ने हरिद्वार, से किया गिरफ्तार ।।

चंपावत
चंपावत पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जबकि पुलिस बाकी अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार श्रीमती ज्योति नेगी पत्नी गोविन्द सिंह निवासी ग्राम डडाबिष्ट, कोतवाली को बताया कि कुछ समय पूर्व उसके भाई चेतन नेगी द्वारा एक अखबार में 110 मोबाइल टावर लगवाने के सम्बन्ध में विज्ञापन देखकर दिये गये मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया गया तो उसके द्वारा अपना नाम प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र राम प्रगट, निवासी आरा मशीन, पुराव, हलुवा बस्ती उत्तर प्रदेश बताकर बताया गया कि हम लोग मोबाइल टावर लगाने हेतु जमीन तलाश रहे है । यदि आप हमें जमीन उपलब्ध कराये तो इस हेतु आपको 4500000/-(पैतालिस लाख रू0) दिये जायेगे। आप सिक्योरिटी हेतु दिये गये खाता संख्या में 2000/रू0 जमा कर दे। जिस पर विश्वार कर मेरे भाई द्वारा ठग के खाते में दो हजार रू0 तथा अगल-अलग दिनांकों में अलग-अलग खाता न0 में कुल 5,35,850/रू0(पाच लाख पैंतीस हजार आठ सौ पचास रू0) यू0पी0आई0 के माध्यम से जमा किये गये। इतने रूपये जमा करने के उपरान्त भी प्रदीप शर्मा द्वारा मोबाइल टावर नही लगाया गया और ना ही रूपये वापस लौटाये गये।
पीडिता ज्योति ने 23 जनवरी को कोतवाली चम्पावत में मामला पंजीकृत कर इस केस की जांच उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार प्रभारी चौकी चल्थी को सौंपी की गयी।
पुलिस टीम ने पुलिस कार्यालय में स्थित सर्विलांस/साईबर सैल एवं गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के क्रम में सम्बन्धित फोनपे, गूगलपे नोडल, सम्बन्धित बैकों की डिटेल, मोबाइल सर्विलांस तथा अखबार विज्ञापन के माध्यम से अभियुक्त की पहचान की गयी तो अभियुक्त सोनू पुत्र स्व0 विनोद, उम्र-23 वर्ष, निवासी ग्राम नारसनकला, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड का होना प्रकाश में आया। जिसके द्वारा अपना फर्जी नाम प्रदीप शर्मा उपरोक्त बताकर ज्योति के भाई के साथ धोखाधड़ी की गयी थी ।
जांच पड़ताल के बाद हेमंत कठैत चौकी प्रभारी चल्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिद्वार में सोनू को ग्राम नारसन कला थाना मंगलौर हरिद्वार से गिरफ्तार किया । जहां पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर उसको न्यायालय में पेश किया।
पुलिस की पूछताछ में सोनू ने बताया कि स्थानीय स्तर पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर फ्राड करने वाले गैंग का सदस्य है। यह गैंग लोगों को मोबाइल टावर लगाने के नाम पर मोटी रकम दिलाने का लालच देकर भोले भाले लोगों को अपने विश्वास में लेते है तथा सिक्योरिटी के नाम पर लोगो से अलग-अलग खातों में रूपये जमा करवाते है जब तक लोगों को इसके बारें में समझ में आता है तब तक वे ठगो के खाते में लाखों रूपये जमा कर चुके होते है।
पुलिस टीम-
01-श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक साईबर सैल
02-उ0नि0 हेमन्त कठैत चौकी प्रभारी चल्थी
03-कानि0 अब्दुल मलिक कोतवाली चम्पावत
04-कानि0 अजय शाही चौकी चल्थी
05- कानि0 सद्दाम हुसैन साईबर सैल
06-कानि0 भुवन पाण्डेय सर्विलांस सैल

Ad Ad
To Top