उत्तरकाशी

बड़ी खबर-:मैक्स वाहन पर बोल्डर गिरा, दुखद मिला समाचार, दो गंभीर अस्पताल में भर्ती

नरेंद्रनगर:

पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के बीच पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ गई है आज हुए एक हादसे में एक वाहन के ऊपर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया जाता है कि हिंडोलाखाल कुँजापुरी के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर टैक्सी मैक्स वाहन के ऊपर जा गिरा इससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। वाहन में चालक सहित कुल 5 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर हिंडोलाखाल के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर टैक्सी मैक्स के ऊपर गिरने से चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट उम्र 41 वर्ष निवासी महड़ पट्टी नैलचामी- घनसाली टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीलम 35 वर्ष, अनुष्का 10 वर्ष, आरुषि उम्र 11 वर्ष तथा आरव उम्र 5 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी प्रतीत नगर रायवाला के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

गंभीर घायल आरुषि और आरभ की हालत देखते हुए श्री देव सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर से एम्स रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली और एसएचओ प्रदीप पंत मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को श्री देव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्र नगर पहुंचाया।

Ad Ad
To Top