अल्मोड़ा

बड़ी खबर-:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का दो दिवसीय कुमाऊं दौरा,बागेश्वर,चंपावत, पिथौरागढ़ में कोविड- के अलावा अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक ।।

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत रविवार दिनांक 23 मई, 2021 को पूर्वाहन् 10ः40 बजे पं. बद्रीदत्त पाण्डे राजकीय स्ना. महाविद्यालय, बागेश्वर में कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण करेंगे। उसके उपरांत मुख्यमंत्री 11ः10 बजे जिला चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर बागेश्वर का निरीक्षण करने के पश्चात 11ः55 बजे विकास भवन, बागेश्वर में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत दोपहर 02ः45 बजे बेस चिकित्सालय (कोविड केयर सेन्टर) पिथौरागढ़ का एवं अपराहन 03ः15 बजे जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेन्टर) पिथौरागढ़ का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री अपराहन 03ः55 बजे विकास भवन, पिथौरागढ़ में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत सोमवार दिनांक 24 मई, 2021 को पूर्वाह्न 10ः15 बजे जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेन्टर) चम्पावत का निरीक्षण करने के साथ ही 10ः55 बजे कलक्ट्रेट परिसर, चम्पावत में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Ad Ad
To Top