उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कल हल्द्वानी में, almora का भी करेंगे दौरा, रात्रि विश्राम राज भवन नैनीताल में ।

देहरादून

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 10 मई को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं जहां वह एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में कोविड-19 हेतु 18 से 45 आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे, श्री रावत देहरादून से 11:30 पर प्रस्थान कर 12:00 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे जिसके बाद 12:15 बजे वह एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में 18 से 45 आयु के वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे इसके बाद श्री रावत कोविड- केयर सेंटर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी का निरीक्षण कर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे इसके बाद श्री रावत हल्द्वानी में डीआरडीओ द्वारा तैयार किए जा रहे 500 बेड के अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे ।
श्री रावत 2:30 पर एफटीआई से पहुंच करके 2:50 पर अल्मोड़ा पहुंचेंगे तथा वहां बेस चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे इसके बाद श्री रावत 5:15 बजे नैनीताल कैला खान आर्मी हेलीपैड पर उतर कर रात्रि विश्राम राज भवन नैनीताल में करेंगे।

Ad Ad
To Top