क्राइम

बड़ी खबर–: महिला कर रही थी करवा चौथ पूजा की तैयारी, जब आई यह मनहूस खबर ।।

मेरठ।
करवा चौथ के दिन सुहागिन अपना व्रत भी नहीं पूरा कर पाई लेकिन एक मनहूस खबर ने उस परिवार में कोहराम मचा दिया थाना टीपीनगर  के लल्लापुरा में इस घटना के बाद परिवार की सारी खुशियां मिट्टी में जमींदोज हो गई, करवा चौथ पर पत्नी की जरूरत नहीं पूरी कर पाने पर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया ।थाना पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। मामला थाना टीपी नगर क्षेत्र के नई बस्ती का है। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा। जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र में पति ने करवाचौथ पर ऐसा काम किया जिसका किसी को अंदाजा नहीं था।
 करवाचौथ पर महिला व्रत की तैयारी कर रही थी, तभी उसको इतनी दुखद खबर मिली। मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने सुसाइड का केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
बताया जा रहा है कि घर में आए दिन पति पत्नी के बीच कलह रहती थी। बरामद हुए सुसाइड नोट के मुताबिक पति अपनी सैलरी से पत्नी के शौक की चीजें नहीं खरीद पा रहा था। पत्नी को सुख देने में नाकाम होने के चलते वह डिप्रेशन में चला गया था। इसी क्रम में बुधवार को युवक ने घर पर फंदे के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी जान चली गई। उसने सुसाइड नोट में लिखा है मुझे माफ कर देनाए मैं तुम्हें जिंदगी का कोई सुख नहीं दे पाया। फांसी लगाने वाला विनोद पहले भी तीन बार भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। वहां के पार्षद ने कई बार उसे समझाया था उसे ऐसा न करन के लिये मना किया था लेकिन करवा चौथ के दिन फांसी पर झूल के उसने इहलीला समाप्त कर ली। 

Ad Ad
To Top