उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:मंत्रियों के विभाग हुए जारी, मंत्रिपरिषद कार्मिक एवं सतर्कता गृह,वित्त, राज्य संपत्ति, खनन,सूचना ,सचिवालय प्रशासन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखे अपने पास ।।

सीएम ने बांटे मंत्रियों को विभाग
देहरादून। उत्‍तराखंड में मुख्‍यमंत्री पद संभालने के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मंगलवार को मंत्रियों के विभाग भी बांट दिए हैं। मुख्‍यमंत्री ने 15 विभाग खुद के पास रखे हैं। बीते दो मुख्‍यमंत्रियों ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अपने पास रखा था, लेकिन इस बार स्‍वास्‍थ्‍य विभाग मंत्री डॉ धन सिंह रावत को मिला है।
मुख्‍यमंत्री ने खुद के पास सतर्कता, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्ध सैनिक कल्‍याण, राज्‍य संपत्ति, राजस्‍व, न्‍याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, वित्‍त आदि विभाग रखे हैं। इसके अलावा उन्‍होंने मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, पर्यटन, धर्मस्‍व, लोक निर्माण विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। डॉ हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आयुष, आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्‍पिक ऊर्जा विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। बंशीधर भगत को खादय, नागरकि आपूर्ति एंव उपभोक्‍ता मामले, शहरी विकास, आवास विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्‍याण, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण, छात्र कल्‍याण, निर्वाचन, आबकारी विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। विशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जहल संरक्षण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद़यान एवं कृषि प्रसंस्‍करण, उद्यान एवं फलोद्योग विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। अरविंद पांडेय को विदयालयी शिक्षा बेसिक व माध्‍यमिक, युवा कल्‍याण, पंचायती राज विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। गणेश जोशी को सैनिक कल्‍याण, औद़योगिक विकास, लघु सूक्ष्‍म एवं मध्‍यम उद़यम विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। डॉ. धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एव पुनर्वास, उच्‍च शिक्षा, चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा की जिम्‍मेदारी सौंपी है। इसके अलावा रेखा आर्य को महिला सशक्‍तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्‍ध विकास, मत्‍स्‍य पालन विभाग की जिम्‍मेदारी सौंपी है। यतीश्‍वरानंद को भाषा, पुनर्गठन, गन्‍ना विकास एवं चीनी उद़योग, ग्राम्‍य विकास विभाग सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।
Ad Ad
To Top