देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बडासी पुल की एप्रोच रोड टूटने के मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
बीते रोज बड़ासी पुल की एप्रोच रोड टूटने से बड़ा हादसा होने से बचा था इस घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई थी इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत तत्कालीन अधिशासी अभियंता शैलेंद्र मिश्र और सहायक अभियंता अनिल कुमार चंदोला को निलंबित किया है यह तीनों अधिकारी निलंबन की अवधि में क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग पौड़ी में समद्ध रहेंगे।।




