नई टिहरी
राज्य में आसमान से जहां आफत बरस रही है वही सड़क दुर्घटनाओं के होने से पर्वती क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं इस बीच आज एक और प्राकृतिक आपदा उस समय हुई जब एक बोलेरो वाहन में पहाड़ से बोल्डर आकर गिरा जिसमें वाहन में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग एवं एक निजी कंपनी के सहयोग से वाहन में फंसे दोनों लोगों को निकाल कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक बोलेरो वाहन Uk09TA- 0588 जो श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, लैंड स्लाइडिंग होने से उक्त वाहन पर एक बड़ा बोल्डर गिरा जिससे उक्त वाहन में सवार पूर्ण सिंह S/Oचंदन सिंह निवासी आट्स देवालधर कुंजापुरी टिहरी गढ़वाल उम्र-55वर्ष तथा मनोज शर्मा S/Oमंगल दत्त उम्र 53वर्ष निवासी कनखल हरिद्वार दोनों लोग दब गए
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय लोगो की सहायता से और नवयुग कंपनी रेलवे से मशीन मंगवाकर वाहन के उपर से बोल्डर को हटवाकर दोनों घायलों को सकुशल निकालकर CHCऋषिकेश भेजा गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।




