कर्ण प्रयाग
मानसून सीजन प्रारंभ होने के साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाओं में तेजी से इजाफा होता जा रहा है बीती रात्रि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में बारिश के चलते मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हो गई बताया जाता है कि चटवा पीपल के पास भारी मात्रा में पहाड़ से मलवा आकर सड़क पर आ गया जिससे यह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
सड़क पर मलबा आने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने तुरंत मलवा साफ करने वाली मशीन भेज कर राष्ट्रीय राजमार्ग से यातायात सुचारू करने का प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं समाचार लिखे जाने तक मलबा हटाने का काम प्रगति पर है गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग में इन दिनों भारी मात्रा में मलबा आ पहाड़ों से गिर रहा है जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को कठिन चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।।




