उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:भारत ने ब्रिस्बेन टेस्ट जीता पंत रहे हीरो ।।

भारत ने 2-1 से सीरीज जीतकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को अपने पास रखा है. यह बेहद ही ऐतिहासिक जीत है. ब्रिस्बेन के मैदान पर दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों के आगे भारत के युवा बल्लेबाजों रिषभ पंत और शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है. पंत ने 89 रन बनाकर नाबाद रहे. गिल ने 91 रन की पारी खेली. पुजारा ने 55 रन बनाकर एक छोर को मजबूती से संभाले रखा. विराट कोहली की अनुपस्थिति में इंडिया के लिए यह बहुत बड़ी जीत है. इंडिया को इस मैच में अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से चार बदलाव करने पड़े थे. इसके बावजूद वह इतिहास रचने में कामयाब रही. ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।


इससे पूर्व भारत ने रिषभ पंत की 89 रन की पारी की बदौलत ब्रिस्बेन टेस्ट में तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली है.तथा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाब रहा. यह भारत के लिए ऐतिहासिक सीरीज जीत है. ऑस्ट्रेलिया ने 31 साल से ब्रिस्बेन के मैदान पर कोई मैच नहीं गवाया था. आखिरी दिन इंडिया को जीत के लिए 324 रन चाहिए थे और वह इसे बनाने में कामयाब रहा.

Ad Ad
To Top