देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत ग्राम निराकोट, कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि के कारण बादल फटने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने रविवार सांय इसके बारे में पता चलते ही जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने ज़िला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसी भी दैवीय आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टी से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उधर उत्तराखण्ड राज्य में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश शासन की तरफ से सभी जिलाधिकारियों को दिए गए हैं अलर्ट जारी करते हुए कहा कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19.07.2021 को अपराह्न 1.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 19 जुलाई, 2021 को उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी, देहरादून तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
- प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं 2
का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी 3
हाई अलर्ट में रहेंगे। 4. NH. PWD, PMGSY. ADB BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
- समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
- समस्त चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में
रहेंगे। 7. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा
नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710334, फैक्स नं0 0135-2710335, टोल फ्री नं०
1070, 9557444488 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।
8 उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। 9. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये।
- नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।
- जिला सूचना अधिकारी उक सूचना को जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे




