उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खंड के विद्युतीकरण के बाद ट्रेन का हुआ आज ट्रायल, 118 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी ट्रेन।।

बरेली पीलीभीत विद्युतीकरण में आज हुआ मुख्य सुरक्षा आयुक्त का रेल ट्रायल बड़े उत्तराखंड सिटी न्यूज़

बरेली
रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) श्री मोहम्मद लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत के साथ 21 फरवरी, 2021 को इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खंड के विद्युतीकरण के पश्चात् विशेष निरीक्षण ट्रेन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात् श्री खान ने पीलीभीत-बरेली सिटी तक गति परीक्षण भी की। निरीक्षण स्पेशल पीलीभीत से सायं 7.12 बजे चलकर लगभग 55 किमी की दूरी 48 मिनट में तयकर बरेली सिटी पहुंची। इस दौरान सीआरएस गाड़ी की गति 118 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया। विद्युतीकरण का कार्य माह फरवरी, 2020 में प्रारम्भ किया गया था और इसकी अनुमानित लागत रु. 67.50 करोड़ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)70 लाख की ठगी,एसटीएफ ने किया गिरफ्तार ।।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने बरेली सिटी-पीलीभीत रेल खंड के मध्य पड़ने वाले बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बिजौरिया, पीलीभीत रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध स्टेशन मास्टर पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पाॅवरों, टाॅवर वेगन शेड, ओ.एच.ई. डिपो का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं में श्रीराम कथा से पहले भव्य कलश यात्रा की तैयारियाँ प्रारंभ, महिलाओं में दिख रहा है खास उत्साह

निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री ए.के. शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर श्री पंकज जयसवाल, महाप्रबंधक (आर.वी.एन.एल.) श्री मनोज पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) श्री सतेन्द्र कुमार सिंह सहित आर.वी.एन.एन.एल एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top