लालकुआं(नैनीताल)
इंडियन ऑयल पेट्रोलिंग डिपो के पास बंद पड़े हाथी कारीडोर से निकलकर वापस जंगल को राष्ट्रीय मार्ग 109 से गुजर कर जा रहे हाथी से बाइक सवार टकरा गया जिससे उस को गंभीर चोटें आई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हल्द्वानी अस्पताल को भेजा ।
बताया जाता है कि सुबह करीब 5:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 109 इंडियन ऑयल डिपो के पास हल्द्वानी से बिंदुखत्ता आ रहे गांधीनगर सेकंड निवासी हेम चन्द्र पांडे पुत्र हरिदत्त लालकुआं पहुंचे इस बीच जंगल को जा रहे हाथी से जा टकराए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सड़क किनारे झाड़ियों में शौंच कर रहे एक व्यक्ति की नजर घटनास्थल पर पड़ी उसने राहगीरों की मदद से मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। इस घटना में युवक के घायल होने के साथ ही बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

गौरतलब है कि तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा वन क्षेत्र से होते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग से हाथी कॉरिडोर गोला रेंज की ओर जाता है लेकिन इंडियन ऑयल के कारण यह हाथी कोरीडोर पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है जिसके चलते हाथी अपना रास्ता भटक कर क्षेत्र के ग्रामीणों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं आईटीबीपी ने तो पिछले वर्ष हाथी कारीडोर के लिए जगह छोड़ दी है लेकिन अभी तक इंडियन ऑयल ने हाथी कॉरिडोर का मार्ग अवरुद्ध कर रखा है जिससे हाथियों के स्वच्छंद वितरण पर परेशानी हो रही है और इस तरह की घटनाएं होती हैं स्थानीय ग्रामीणों की फसलों को गजराज भारी नुकसान पहुंचाते हैं ।




