उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:पूर्णागिरि दर्शन को भी मिलेगी रोपवे की सुविधा,अब यात्री रोपवे में बैठकर कर सकेंगे यात्रा ।।

चंपावत
उत्तर भारत का प्रमुख तीर्थ धाम पूर्णागिरि मंदिर में अब जल्द भक्त माता के दर्शन के लिए रोपवे का भी इस्तेमाल कर सकेंगे मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत अब इस परियोजना पर जल्द कार्य प्रारंभ होने वाला है। आज जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस कार्य प्रगति की समीक्षा की गई श्री कुमार ने कहा है कि पूर्णागिरि में रोपवे का निर्माण जल्द किया जायेगा ।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कम्पनी को निर्देशित किया कि पर्यटन विभाग द्वारा इंडिपेंडेंट इंजिनियर मिलने पर यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि यहां मुख्यमंत्री की एक महत्वाकांक्षी घोषणा है जिससे लोगो को पूर्णगिरी धाम में दर्शन करने में सहूलियत मिलेगी। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की हिला हवाली बर्दाश्त नही की जाएगी।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि पूर्णागिरि रोपवे प्रोजेक्ट पीपीपी मोड में बनना हैं। इसमें इन्वेस्टर दिल्ली की के0आर0 कंस्ट्रक्शन कम्पनी है। जो यह रोपवे बनाएगी। उक्त घोषणा का सर्वे, शिलान्यास व सभी कार्यवाही की जा चुकी हैं। परन्तु विभाग द्वारा इंडिपेंडेंट इंजीनियर उपलब्ध नही हो पाए है। जिस कारण निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हो पाया हैं। जैसे ही विभाग द्वारा इंजीनियर उपलब्ध कराये जायेगे कार्य तत्काल प्रारम्भ किया जाएगा।
बैठक के दौरान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top