उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–: पिथौरागढ़ में फिर हुआ हादसा, मकान ढहा तीन की मौत,

पिथौरागढ़:-
सीमांत जनपद में आपदा त्रासदी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है अभी मुनस्यारी सहित अन्य क्षेत्र की जनता आपदा से उबर भी नहीं पाई थी कि बीती रात मकान गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद प्रशासनिक अमला गांव में मौजूद है।

यहां जनपद के बिण ब्लॉक के मटियानीचैसर में भारी बारिश के कारण एक मकान भरभरा कर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) पुलिस का ऑपरेशन रोमियो.पहले दिन 58 गिरफ्तार. महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस की बड़ी पहल. रहे मर्यादा में.ऑपरेशन रोमियो रहेगा जारी।।

इस घटना में परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों में पिता, पुत्र और पुत्री शामिल हैं। जिसके बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिण ब्लॉक के मटियानीचैसर में खुशाल नाथ पुत्र गोविंद नाथ का पुराना मकान था। लगातार भारी बारिश के चलते मकान खतरे की जद में आ गया था। मकान में रहने वाले परिवार के चार सदस्य खुशाल नाथ, उसकी पत्नी ,04 साल का बेटा और 02 साल की बेटी रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सीएम के निर्देश के बाद सभी सड़कें होगी गड्ढा मुक्त, डीएम ने कहा उप जिलाधिकारी दो पहिया वाहनों से करेंगे निरीक्षण।।

विगत देर रात्रि लगभग 03 बजे अचानक पूरा मकान भरभराकर गिर गया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते मकान ढह चुका था। इस दौरान मकान टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने मलबा हटाकर लोगों को बचाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को मिली यह अहम जिम्मेदारी।।

हादसे की सूचना पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 को दी। लोगों ने मलबे में दबे परिवार के चारों लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने खुशाल नाथ 27 वर्ष, धनंजय 04 वर्ष, निकिता 02 वर्ष को मृत घोषित कर दिया जबकि निधि पत्नी खुशाल नाथ की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

To Top