कोच्चि।
केरल के कोच्चि जिले एक दुखद खबर आ रही है रविवार सुबह थोप्पुम्पदी पुल के पास एक ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। नौसेना द्वारा एक बयान में कहा गया है कि वे नियमित प्रशिक्षण के लिए आईएनएस गरुड़ से रवाना हुए और सुबह लगभग 7 बजे ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेटी ऑफिसर सुनील कुमार जोकि ग्लाइडर में थे इनको दुर्घटनास्थल से बचा लिया गया था और उन्हें आईएनएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता के अनुसार दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।




