उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:(नैनीताल) पुलिस से महिला पर्यटक की अभद्रता पड़ी भारी,छह करोड की कार हुई सीज, मुकदमा दर्ज, दिल्ली और कानपुर के थे पर्यटक ।।

नैनीताल।
पैसे के मद में चूर पर्यटक यहां अव्यवस्थाओं को बढ़ावा दे रहे हैं तथा कानून का खुलेआम उल्लंघन कर उत्तराखंड की हसीन वादियों मेले रहे पर्यटकों के आनंद में भी वह खलल डाल रहे हैं ऐसा ही एक मामला
दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटक कौन है यह माल रोड पर किया बताया जाता है कि पर्यटकों की गाड़ी से पुलिस ने काली पट्टी हटाने को कहा तो पर्यटक पैसों का रोब दिखाने लगे। कार में सवार एक महिला पर्यटक ने गलती स्वीकार करने के बजाय कार की कीमत बताना जरुरी समझा। कहने लगी छह करोङ की कार है, कार पर कैसे हाथ लगा दिया। कार सवार महिला दरोगा से अभद्रता कर धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। जब स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को समझाया तो पर्यटक स्थानीय लोगों से भी उलझने लगे औऱ हाथापाई पर उतर आए। जिस पर पुलिस ने आर्य नगर कानपुर निवासी शिवम मिश्रा, बसन्त विहार निवासी संदीप व विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506, 353, 186 के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।


पुलिस जानकारी के अनुसार माल रोड इंडिंया होटल के समीप थानाध्यक्ष विजय मेहता व अन्य पुलिसकर्मी चैकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान लेम्बोर्गिनी वाहन संख्या एचपी 11 सी 4018 को रोककर महिला दरोगा ने कार पर लगी काली पट्टी को हटाने को कहा तो पर्यटक महिला दरोगा से बहस कर धमकी देने लगे और मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से भी उलझने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगो ने पर्यटकों को समझाया गया तो पर्यटक स्थानीय लोगों से भी हाथापाई करने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और पर्यटकों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी कार को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) नाबालिग युवती को लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार ।।

एसओ विजय मेहता ने बताया कि पर्यटकों पर मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। और पर्यटको की सोमवार को कोर्ट में पेशी की जाएगी।

Ad Ad
To Top