उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: (नैनीताल)कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते पैनल एडवोकेट की हुई नियुक्ति, इनके मोबाइल पर जरूरतमंद ले सकते हैं कानूनी सहायता ।।

नैनीताल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सिनियर डिवीजन इमरान मौहम्मद खान ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते पैनल एडवोकेट की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होने बताया कि ये सभी एडवोकेट मोबाईल पर सम्पर्क करने पर कानूनी सहायता देगे।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

उन्होनेे बताया कि मुख्यलाय नैनीताल में एडवोकेट सोहन तिवारी को नियुिक्त गया है। जिनका मो.9808219446 है। हल्द्वानी के लिए एडवोकेट रोहित पाठक को तैनात किया गया है। जिनका मो. 9528697389 है। इसी प्रकार रामनगर के लिए एडवोकेट दीपक जोशी को नियुक्त किया गया है। जिनका मो. 9837092731 है। उन्होने जन साधरण से कहा है कि किसी भी प्रकार के कानूनी परामर्श एवं मार्ग दर्शन के लिए नियुक्त किये गये एडवोकेट से सम्पर्क किया जा सकता है।


Ad Ad
To Top