कपकोट पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा नाबालिका को मंगलपड़ाव(हल्द्वानी) से सकुशल किया बरामद किया परिजनों को सुपुर्द।
बागेश्वर
कपकोट पुलिस ने एक लालकुआं अपनी चाची के पास जाने को कहकर घर से निकली नाबालिग किशोरी को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसको परिजनों को सुपुर्द कर दिया है किशोरी के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस परिवार का धन्यवाद अदा किया।
शुक्रवार को नारायण सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी- शामा कपकोट ने थाना कपकोट में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पोती कु0 लक्ष्मी बिना बताये घर से कहीं चले गई है।
इस सूचना पर थाना कपकोट में शीघ्र ही नाबालिका की गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिका की तलाश प्रारंभ करते हुए बालिका की तलाश हेतु थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल द्वारा पुलिस टीम गठित कर टीम को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही चौकी प्रभारी शामा श्री कृष्ण गिरी द्वारा पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई व प्रतिष्ठानों आदि में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चैक किये गये। पुलिस टीम द्वारा गहन जांच पड़ताल के बाद तथा अथक प्रयासों के उपरान्त नाबालिका को 24 घण्टे के भीतर मंगल पड़ाव हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर नाबालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान बालिका द्वारा बताया गया कि वह घर से बिना बताये अपने चाची के घर लालकुआं (हल्द्वानी) को जा रही थी। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।




