दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर नव विवाहिता की हत्या करने पर दो गिरफ्तार
लोहाघाट
पुलिस ने दहेज प्रताड़ना को लेकर की गई हत्या के आरोप में मां बेटे को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया जहां न्यायालय ने दोनों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
लोहाघाट पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को थाना लोहाघाट क्षेत्र अन्तर्गत मनोज कुमार पुत्र स्व0 जानी थाना लोहाघाट ने तहरीर देते हुए कहा कि उसकी बेटी का विवाह कोयाटी खालसा निवासी अनिल कुमार पुत्र गिरधारी राम, उम्र 28 साल के साथ दिनांक 9.6.2020 को हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य था लेकिन कुछ महीनों बाद मेरी बेटी ने बताया कि अनिल व उसकी मां तुलसी देवी w/o गिरधारी राम, उम्र 50 वर्ष लगभग मेरी बेटी के साथ दहेज लाने हेतु प्रताड़ित व मारपीट करते हैं । मेरे द्वारा अनिल को स्कूटी खरीदने के लिए ₹30000 (तीस हजार) की धनराशि सितंबर 2020 में नगद दी गई। मेरी बेटी सपना ने बताया कि उसकी सोने की अंगूठी और मांग टीका भी अनिल ने बेच दिया है । पुलिस के अनुसार दिनांक 25.04.2021 को गिरधारी राम ससुर का फोन आया कि तुम्हारी बेटी ने सुसाइड कर लिया है तथा उसकी मृत्यु हो गई है।
उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मृतिका के घर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पोस्टमार्टम/ पंचायतनामा की कार्यवाही कर विवेचना जारी रखी गई। विवेचना के दौरान मृतिका के पति अनिल कुमार एवं उसकी मां तुलसी देवी उपरोक्त के विरुद्ध घटना के सम्बंध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 11 मई को लोहाघाट पुलिस द्वारा दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा 14 दिवस हेतु न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




