नैनीताल
नगला गोलगेट बाईपास तक निवास कर रहे लोगों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है आज
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंतनगर विश्वविद्यालय से सटे नगला-गोलगेट क्षेत्र, जो कि राज्यमार्ग के दोनों ओर स्थित है, पर अतिक्रमण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट द्वारा फिलहार यहां बसे लोगों को किसी प्रकार की राहत नहीं दी गयी है।
इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 14 जुलाई निर्धारित की गयी है। साथ ही जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को इस मामले में कार्रवाई कर लिखित रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट 14 जुलाई को ही अतिक्रमण के दायरे आने वाले लोगों के पक्ष की भी सुनवाई करेगी।




