उत्तराखण्ड

बड़ी खबर -: (धारचूला) पहाड़ी से बोल्डर गिरने से जेसीबी चालक सहित दो अन्य लोगों की मौत।

हादसे में जेसीबी चालक, हेल्पर एवं एक स्थानीय मजदूर की दर्दनाक मौत

मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया

पिथौरागढ़।
उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक हादसा ,तवाघाट लिपुलेख मोटर मार्ग पर जेसीबी पर गिरा मलबा चालक सहित तीन की मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की शुरू।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

धारचूला सेे एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है पिथौरागढ़ के धारचूला में लिपूलेख मोटर मार्ग में घटियाबागढ़ के पास शांति वन में जेसीबी के ऊपर मलबा गिरने से 3 व्यक्ति की हुई मौत होने की जानकारी मिल रही है ।
जिसमे एक जेसीबी चालक एक हेल्पर एक स्थानीय मजदूर की मौत बताई जा रही है जिनके शवों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

जहां शवों का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौप दिया जाएगा।

घटना रविवार पूर्वान्ह की है। बीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में स्टेजिंग रिंग लामा निवासी विकास नगर देहरादून, भवान सिंह निवासी सिमखोला धारचूला और तारा सिंह धामी निवासी दार्चुला नेपाल है।
घटना की खबर मृतकों के परिवार वालों को दे दी गई है, खबर सुनते ही सबके घर में गम का माहौल पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

बता दे की बीआरओ के द्वारा सड़क कटिंग का कार्य निजी कंपनी गर्ग एंड गर्ग कंपनी को दिया गया है । भारत चीन को जोड़ने वाली सामरिक दृष्टि से ये सड़क महत्वपूर्ण है। जिसे काटने का कार्य गर्ग एंड गर्ग कंपनी कर रही है ।

Ad Ad
To Top