पूर्णागिरि धाम (चंपावत)
मुरादाबाद, से माँ पूर्णागिरि मेले में दर्शन को आये दो युवको को जल पुलिस ने शारदा नदी में डूबने से बचाया ।।
बूम चौकी क्षेत्र के शारदा नदी के पास बने स्नान घाट के पास माँ पूर्णागिरि मेंले में मुरादाबाद, से दर्शन करने आये दो युवक मोहन सिंह पुत्र खेमकरण सिहं, उम्र-22 वर्ष, तथा चन्द्रपाल पुत्र धर्मपाल, उम्र- 23 वर्ष, निवासी थाना बिलोरी, जिला मुरादाबाद, नदी में स्नान करते करते उस पार जा पहुचने का प्रयास करने लगे इस बीच नदी के तेज बहाव के कारण वहॉ पहुचते-पहुचते एक युवक नदी में डुबने लगा इतने में स्नान घाट बूम के पास ड्यूटी में तैनात जल पुलिस के जवानों की नजर उन पर पड़ी तो जल पुलिस के जवानों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए नदी पार से दोनो युवको को सकुशल वापस नदी के इस पार निकाला ।
दोनो युवको को प्राथमिक उपचार के बाद भविष्य में इस तरह की गलती नही करने हेतु जागरूक किया तथा इस सम्बन्ध में अपने अन्य साथियों को भी जागरूक किया। अपने को सकुशल बचाने पर दोनों युवकों ने गोताखोर पुलिस का आभार जताया इस सराहनीय कार्य करने वाली टीम में गोताखोर गगन कुमार, सुरेश बहादुर, दिनेश प्रसाद आदि थे ।




