उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-:देवाल सड़क हादसा,दो गंभीर लोगों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश के बाद किया गया एअरलिफ्ट, एम्स में भर्ती।।

गंभीर हालत में 2 लोग हुए एअरलिफ्ट ,एम्स में भर्ती ,उत्तराखंड सिटी न्यूज़ डॉट कॉम उत्तराखंड में फिर हुए 2 लोग एअरलिफ्ट एम्स में भर्ती

देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत देवाल-खेता-मानमती मोटर मार्ग पर शनिवार को सुबह हुई बुलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-1626 दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को तुरन्त एअरलिफ्ट करने के निर्देश दिए जिसके बाद प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र सिंह पुत्र रमन सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी काडेई व गजेन्द्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी तालौर को हैलीकाप्टर से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री रावत ने घायलों के उपचार को लेकर सम्बन्धित चिकित्सकों को भी दिशा-निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर।।

गौरतलब है कि बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 5 व्यक्ति घायल हुए। वाहन दुर्घटना में घायल होने वाले अन्य तीन व्यक्तियों में देवीदत्त पुत्र कांति बल्लभ उम्र 27 वर्ष निवासी बमनबेरा, पवन राम पुत्र रतन राम उम्र 30 वर्ष निवासी कांडे तथा नरेन्द्र पुत्र प्रेमराम उम्र 33 वर्ष निवासी कांडे शामिल है। जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल में उपचार के लिए लाया गया।

Ad Ad
To Top