उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:देवप्रयाग आपदा क्षेत्र में पहुंचकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित लोगों से कर रहे हैं मुलाकात ।।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।

देवप्रयाग

देवप्रयाग में आसमान से आई आफत से प्रभावित क्षेत्र का आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित लोगों के साथ मुलाकात की एवं उन्हें हर संभव मदद दिलाया जाने का भरोसा दिलाया ।
मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे पूर्वाह्न आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की। कहा हर सम्भव सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री सिंह रावत ने देवप्रयाग में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर और नई तहसील का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।
Ad Ad
To Top