उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: दूसरे की रकम पर हुई नियत खराब, आवेश में किया कत्ल, गिरफ्तार, मात्र 6000 के लिए बना कातिल।

रामनगर –
बीते रोज हुई एक हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया पकड़े गए व्यक्ति ने मात्र ₹6000 के लिए उक्त कत्ल किया था।
बीते रोज कोसी नदी के किनारे बन रहे नये मकान के अन्दर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मृतक की शिनाख्त जशोद सिंह S/O स्व0 मान सिंह R/O ग्राम इकरौला पोस्ट कुलतेश्वर थाना सल्ट जिला अल्मोडा उम्र 39 वर्ष हाल C/O देवेन्द्र सिंह मौ0 भरतपुरी थाना रामनगर ( नैनीताल ) के रूप में की मौके पर मृतक की पत्नी श्रीमति विमला देवी को बुलाया गया तो उसने उक्त मृतक की पहचान अपने पति जशोद सिंह उपरोक्त के रुप में की । घटना के बाद मृतक की पत्नी श्रीमति विमला देवी ने थाना रामनगर में मुकदमा पंजीकृत कराया , जिसमें सूरज सिंह विष्ट उर्फ दानी पुत्र लछीराम निवासी सल्ट जिला अल्मोड़ा को नामजद किया गया था ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।


पुलिस के अनुसार ज्ञात हुआ कि मृतक जसोद सिंह नेगी वर्तमान में बेरोजगार था , उसने घर खर्च के लिए अपने घर ग्राम काठ की नाव थाना सल्ट जिला अल्मोड़ा से अपनी माताजी से 6000 रुपये मंगवाये थे । मृतक की मां ने उक्त 6000 रुपये अपनी जान पहचान के अपने गांव के पास के गांव के ड्राइवर सूरज सिंह विष्ट उर्फ दानी को दिये। दानी रामनगर आया तथा मृतक जसोद सिंह से मिला और बताया कि उसकी मां ने 6000 रुपये भिजवाये हैं ,जसोद सिंह ने सूरज से अपने 6000 रुपये मांगे तो सूरज रुपये देने में आना कानी करने लगा तथा शाम को रुपये देने को कहने लगा , इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा व मारपीट होने लगी। इसी झगड़े मे सूरज सिंह विष्ट ने लकड़ी की फंटी से जशोद सिंह पर वार करने शुरु कर दिये , उक्त झगड़े में जसोद सिंह के सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी । उक्त घटना के नामजद अभियुक्त सूरज सिंह विष्ट आज सोमवार को कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर घटना में हत्या करने में प्रयुक्त खुन लगी लकड़ी की फन्टी को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर युवक का चालान कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अबुल कलाम वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह उप निरीक्षक हरेन्द्र नेगी, अनिल आर्या,
कॉन्स्टेबल रविन्द्र शर्मा, सीपी संजय कुमार आदि थे।

Ad Ad
To Top