अन्य

बड़ी खबर–:(दु:खद)यहां बाघ की करंट लगने से हुई मौत,वन विभाग में हड़कंप, भेजा चिकित्सीय जांच को ।।

शिकारियों के नापाक मंसूबे तारों मे करंट दौडा कर एक बाघ व जंगली सुअर की मौत

लखीमपुर खीरी


जनपद में एक बार फिर शिकारियों ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया है मोहम्मदी रेंज के सिकंदराबाद के निकट आंवला वन चौकी क्षेत्र के बीरमपुर गांव में शिकार करने के लिए लगाए गए बिजली के तारों मे करंट दौडा कर एक नर बाघ व जंगली सुअर को शिकारियों ने मौत के घाट उतार दिया लेकिन वह उन दोनों का शव ले जाने में सफल नहीं हो पाए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है टाइगर की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है कि दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज अंतर्गत सिकंदराबाद के निकट आंवला वन चौकी क्षेत्र के बीरमपुर गांव में शिकार करने के लिए लगाए गए तारों से एक बाघ एवं जंगली सुअर को करंट लग गया जिससे दोनों की मौत हो गई घटना पर वन विभाग के आला अधिकारी सहित गांववासी मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पूर्व भी कुछ लोग बाघ के शव के साथ छेड़खानी करते हुए भी दिखाई दिए । घटना के बाद पुलिस सहित वन विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर सूअर व बाघ के शव फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।
इस मौके पर पहुंचे तमाम तमाश बीनों और कई ग्रामीणों ने मृत बाघ की मूंछों और शरीर के बाल नोचकर जेबों में रख ऐसी चर्चा भी होती रही। फौरी तौर पर वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है भाग यहां तक कैसे पहुंचा इस पर भी जांच की जा रही है।

Ad Ad
To Top