अल्मोड़ा

बड़ी खबर–: दिनेश सिंह की शहादत को सलाम, गमगीन माहौल में हुई शहीद की अंत्येष्टि, हंदवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद हुए थे दिनेश

अल्मोड़ा
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में 21वीं राष्ट्रीय रायफल के जनपद अल्मोड़ा के वीर शहीद लांसनायक दिनेश सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतिृक गांव मिरगांव लाया गया। पैतिृक गांव में परिजनों द्वारा शहीद के अन्तिम दर्शन करने के बाद रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अन्तयेष्टि की गयी। इस दौरान अनेक लोगों ने उनके अन्तिम दर्शन कर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये और दिनेश सिंह अमर रहे, भारत माता की जय के नारो के साथ पुष्प वर्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) पुलिस का ऑपरेशन रोमियो.पहले दिन 58 गिरफ्तार. महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस की बड़ी पहल. रहे मर्यादा में.ऑपरेशन रोमियो रहेगा जारी।।


राज्य सरकार की और से शहीद के घर पहुॅचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि पूरा देश शहीद दिनेश सिंह के सर्वोच्च बलिदान को याद रखेगा। उन्होंने परिजनों (पिता श्री गोधन सिंह), (माता श्रीमती तुलसी देवी) को भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है, उनकी हर सम्भव मद््द की जाएगी। मंत्री ने कहा कि शहीद के गाॅव को जाने वाले ध्याड़ी-मानेश्वर मोटर मार्ग को शहीद के नाम से रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) काठगोदाम से अयोध्या तक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जल्द, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने दिया बयान ।।


इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, क्षेत्रीय विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, सैन्य अधिकारियों में मेजर जनरल पुष्पेन्द्र सिंह (सेना मेडल) जी0ओ0सी 06वीं माउटेन डिवीजन बरेली, ब्रिगेडियर विजय काला सेना मेडल कमाण्डर 99वी माउण्टेन ब्रिगेड, बिग्रेडियर जी0एस0 राठौर कमाण्डेन्ट कुमाऊं सेन्टर, कर्नल हर्ष मिश्रा 13वीं सिक्ख और प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी नितिन सिंह

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पिथौरागढ़) मुख्य निर्वाचन आयुक्त. अपर निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड चौपर से देहरादून रवाना. जिलाधिकारी ने दी जानकारी. रालम में फंसे थे यह अधिकारी ।।

भदौरिया, पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा, उपजिलाधिकारी मोनिका, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्ख्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख पीताम्बार, प्रशांत भैसोड़ा, प्रकाश भट्ट, नन्दन सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने वीर शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रदांजलि दी।

To Top