चम्पावत में वर्ष 2019 में पंजीकृत दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले से सम्बन्धित अभियोग में वांछित दो लोग पुलिस ने किये गिरफ्तार
चंपावत
एससी/एसटी/ओबीसी से संबंधित दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण में बरती गई अनियमितताओं के लिए गठित एसआईटी टीम ने जांच के दौरान देवभूमि विद्यापीठ बनबसा के स्वामी/ प्रबंधक संचालक चैरब जैन पुत्र कमल कुमार जैन, निवासी मकान न0-37, जीवनीमाई रोड, ऋषिकेश, जनपद हरिद्वार, तथा अनिल गोयल पुत्र श्री कशमीरी लाल, निवासी- गुरूकुल हरिद्वार जनपद हरिद्वार, विवेक शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा, नि0- प्रकाश नगर, ईदगाहा रोड, देहरादून हाल पता फ्लैट न0-03/111जूर्सकन्ट्री वर्धमान टावर, ज्वालापूर जनपद हरिद्वार, निरूद्ध कैदी जिला कारागर रोशनाबाद हरिद्वार, गौरव जैन पुत्र राजीव जैन, निवासी प्रेम मन्दिर के सामने, मधुवन इन्क्लेव, मकान न0 52/01, सीविल लाईन, रूड़की, जनपद हरिद्वार, गोपाल सिंह राणा पुत्र शिव चरण सिंह राणा, निवासी ग्राम गौरीखेड़ा, थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर, तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी चम्पावत, के अलावा मुकेश कुमार पुत्र श्री प्यारे लाल, नि0 ग्राम- दिया, पो0 विरिया मझोला, थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर एवं प्रदीप कुमार पुत्र श्री नखेगासन प्रसाद, निवासी ग्राम दिया चांदपूर, पो0- विरिया मझोला, थाना खटीमा, जनपद उधमसिंह नगर को छात्रावृत्ति घोटाले में संलिप्त पाये जाने तथा इनके द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में सरकारी धन का गबन करने के सम्बन्ध में थाना बनबसा मे 15 दिसंबर 2019 को धारा 409/420/466/467/468/471/120बी भादवि बनाम चैरब जैन आदि के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण की विवेचना कर रहे धीरेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत द्वारा की जा रही है। उक्त अभियोग में तीन अभियुक्तों (चैरव जैन, अनील गोयल, गौरव जैन) द्वारा पूर्व में ही माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से अग्रिम जमानत ली गयी है, अभियुक्त (गौरव जैन उपरोक्त) जो कि पूर्व से ही किसी अन्य मामलें में जनपद हरिद्वार में जेल में निरूद्ध है जिसे बी वारण्ट में जनपद चम्पावत लाकर पूछताछ कर वैधानिक कार्यावाही की गयी तथा दो अभियुक्तो(मुकेश कुमार एवं प्रदीप कुमार) कों दिनांक 27.07.2020 को थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 06.08.2020 को अभियुक्त गोपाल सिंह राणा तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी चम्पावत को गिरफ्तार किया गया ।
जांच के दौरान दो अन्य अभियुक्तों मोहन सिंह पुत्र भवान सिंह, निवासी राजीवनगर, थाना खटीमा, जनपद उ0सिं0नगर, हाल ऑफिसर विकास भवन रूद्रपुर, उ0सिं0नगर, उम्र-53 वर्ष तथा विशाल सिंह पुत्र इन्द्रलाल सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी आदर्शनगर, थाना व जिला लखीमपूरखीरी, उत्तर प्रदेश हाल बैंक मैनेजर बैंक ऑफ बडोदा शाखा बिष्टी, सितारगंज, जनपद उ0सि0नगर का नाम प्रकाश मे आने पर दोनो वांछित अभियुक्तों को आवश्यक पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनो अभियुक्त के विरूद्ध जॉच में उक्त दशमोत्तर छात्रवृत्ति से सम्बन्धित छात्र/छात्राओं के ए0टी0एम0 का गलत तरीके से सत्यापन करने सम्बन्धी साक्ष पाये गये है ।




