रामनगर
कोरोना काल में खाली पड़ी सड़क पर फर्राटा भर रहे कार चालक का पुलिस ने चालान कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी होनी को कुछ और ही मंजूर था चालान कटवाने के बाद निश्चिंत हुआ कार चालक ने कार की रफ्तार कम ना की और सड़क हादसे का शिकार हो गया इस घटना में कार चालक की मौत हो गई जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज हल्द्वानी के चिकित्सालय में किया जा रहा है। कालाढूंगी के निकट हुए इस हादसे में देहरादून निवासी आशीष की मौत हो गई। दून निवासी एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार टेढ़ी पुलिया के पास एक कार पलटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार दो लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार आशीष कुकरेती निवासी टपकेश्वर रोड गढ़ी कैंट देहरादून और सुमित निवासी पिट्ठूवाला देहरादून घायल हो गए।
यह भी पढ़ें -👉👉
घायलों को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। विवेकानंद अस्पताल में घायल आशीष कुकरेती ने दम तोड़ दिया, जबकि सुमित को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
रामनगर के यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि हादसे से पहले दोपहर 12 बजे कार हल्दुआ बैरियर पर पहुंची थी और पुलिस ने तेज गति में वाहन चलाने के आरोप में कार चालक का चालान किया था। इसके बाद भी कार चालक तेज गति से दौड़ा रहा था और कालाढूंगी क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।




