उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: तीन आई ए एस ऑफिसर को दी बड़ी जिम्मेदारी, कोविड-19 की दूसरी लहर को समाप्त करने में देंगे अपना योगदान ।।

देहरादून
प्रदेश में कोविड-19 की द्वितीय लहर पर प्रभावी रूप से रोक लगाने को लेकर सरकार पूरी तरह से कमर कस चुकी है तथा सरकार ने हर स्थिति से निपटने के लिए कड़े कदम भी उठा रखे हैं इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है जिसमें प्रभारी सचिव नीरज खैरवाल को प्रदेश के समस्त ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में निर्बाध विद्युत आपूर्ति

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

सुनिश्चित कराने की भी जिम्मेदारी इन प्लांट्स में किसी भी दशा में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो उनको जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन को प्रदेश के सभी नगर निकायों में सैनिटाइजेशन सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए प्रत्येक रविवार को नगर निकायों में व्यापक सैनिटाइजेशन कार्य किया जाएगा इसके अलावा प्रभारी सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को प्रदेश में लौट रहे प्रवासियों हेतु आवश्यकता अनुसार ग्रामीण क्वॉरेंटाइन सेंटर कोविड-19 सेंटर को पंचायत भवन या अन्य निर्धारित भवनों में आवश्यक साफ-सफाई खाद्य सामग्री की आपूर्ति व अन्य आवश्यक व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं इसके अतिरिक्त सचिव गृह के द्वारा अपने स्तर से पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सचिव गृह अपने स्तर से पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को निम्नलिखित काले हो तो नोडल अधिकारी नामित करेंगे साथ ही प्रदेश के समस्त सरकारी एवं निजी अस्पतालों मेडिकल कॉलेजों में जहां कोविड-19 के दृष्टिगत अत्यधिक भीड़ है वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने हेतु उनकी लगातार समीक्षा की जाती रहेगी

Ad Ad
To Top