उत्तराखण्ड

बड़ी खबर -:डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा,अजय भट्ट बनाए जा सकते हैं केंद्रीय मंत्री और मंत्री भी है इस्तीफे की कगार में।।

देहरादून:
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है जहां डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार शाम को बड़ा बदलाव होना है, उससे पहले दिल्ली में सियासी हलचल जारी है।

मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही निशंक का स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। दरअसल रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों से मंत्रालय में बने रहने की अनिच्छा जताई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड से सांसद रहे अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में दायित्व मिल सकता है। सांसद अजय भट्ट को प्रधानमंत्री आवास से फोन आ चुका है और अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि अजय भट्ट को केंद्र में राज्य मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)इस दिन खुलेंगे बाबा केदार के कपाट ।।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर भी गाज गिर गई है, उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. कोरोना काल में जिस तरह मोदी सरकार पर सवाल खड़े हुए थे, उस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय निशाने पर आया था.

रमेश पोखरियाल के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है. इनसे पहले थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाया दिया गया है, ऐसे में वो भी कैबिनेट से बाहर हो गए हैं. केंद्रीय कैबिनेट से शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे ने भी इस्तीफा दे दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सेवा, आई बड़ी अपडेट ।।

जानकारी के मुताबिक, रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है. कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है.

इन मंत्रियों की भी हुई छुट्टी…

पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी तय है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देबोश्री चौधरी का इस्तीफा मांग लिया है. माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कुछ नए चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)अवैध दो नाली बंदूक के साथ एक धर दबोचा ।।

इन दो बड़े नामों के अलावा केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का भी इस्तीफा लिया जा सकता है. सदानंद गौड़ा अभी रसायन और उर्वरक मंत्री थे, लेकिन अब उनकी छुट्टी कर दी गई है. माना जा रहा है कि कर्नाटक में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ये फैसला लिया है.

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. संतोष गंगवार बरेली से लोकसभा सांसद हैं, इस बार यूपी से कई बड़े चेहरों को शामिल किया जा रहा है.

Ad Ad
To Top