हल्द्वानी
टूटती हुई सांसों को नया जीवन देने वाली टीम थाल सेवा ने एक ऐसे व्यक्ति की दिल खोलकर सहायता की पड़ोसी देश नेपाल के इस युवक को कोरोना काल में भी इस संस्था ने तन्हा नहीं छोड़ा, इसी का नतीजा है कि टीम थाल सेवा के सहयोग एवं डॉक्टरों की मेहनत से रमेश को नया जीवन मिला ।
लगातार दो साल तक अपना इलाज करा रहा रमेश आज दो साल बाद सुशीला तिवारी अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ । इस 2 साल के दौरान टीम थाल सेवा ने ऑपरेशन और दवाओं में रमेश को लगातार सहयोग किया ।
मूल रूप से नेपाल के रहने वाला रमेश सिंह जो पेशे से कंडक्टर था, उस बस के खाई में गिरने से बडा हादसा हुआ इस दुर्घटना में रमेश की कमर टूट गई थी । इलाज और रहने के खर्च में जो भी पैसा बचा वह भी खत्म हो गया था । सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर ने रमेश के 3 बड़े ऑपरेशन किए । पिछले दो सालों से टीम थालसेवा रमेश और उसके परिवार के खाने और कुछ खास दवाओं की जिम्मेदारी निभा रही थी । दो साल बाद रमेश डिस्चार्ज होकर घर जा रहा था, पूरे परिवार सहित रमेश ने टीम थालसेवा का आभार प्रकट किया । रमेश अब बिल्कुल स्वस्थ है और अब वह खुद काम करने लायक हो गए हैं ।




