उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–:जब घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, तराई पूर्वी की घटना।।

विशालकाय मगरमच्छ का सफल रेस्कयू कर उसे पानी मे छोड़ा

लालकुआ-:
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में आ गए एक विशालकाय मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर उसको सुरक्षित धौराडैम में छोड़ दिया विशालकाय मगरमच्छ के सुरक्षित पानी में छोड़ने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि शांतिपुरी के निकटवर्ती ग्राम धौराडैम के रहने वाले अमर सिंह के घर के सामने अचानक (गडडे) से विशालकाय मगरमच्छ आने से लोगो मे हड़कंप मच गया देखते ही देखते वहा मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई और वह खड़े कुछ लोगो ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ वहा से नही भगा पाए और वह बिल(गडडे) के सामने पानी के छोटे से तालाब मे घुस गया ।
ग्रामीणों कि सूचना के बाद उन्होंने शीघ्र वन विभाग की रेसक्यू टीम भेजी जहां काफी मश्कत के बाद टीम द्वारा जेसीबी मसीन से रुके पानी का तालाब खाली कराया पानी कम कराकर मगरमच्छ को निकाला और उसका रेस्कयू कर उसे उसके सुरक्षित स्थान (गहरे पानी) मे छोड़ा जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली मगरमच्छ के सफल रेस्क्यू होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग का आभार जताया।
इस मौके पर वन दरोगा कुलदीप पाण्डे, दिनेश पन्त, शिव सिंह डांगी, खड़क सिंह कोरंगा, जगत सिंह मेहता, भूपेंद्र सिंह, गोविंद मेहता,अमजेद खान, अर्जुन भाकुनी, बलबीर सिंह आदि लोग मौजूद थे।।

यह भी पढ़ें 👉  (नगला तराई) घर में होली का उत्सव,सीएम धामी का अपना एक अलग अंदाज़ फोटो।।
Ad
To Top