अन्य

बड़ी खबर–:(चमोली आपदा)रैणी गांव जाकर वहाँ की स्थिति का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया जायजा,ग्रामीणों से की मुलाकात,मुख्यमंत्री वापस लौटे देहरादून ।।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  आपदा प्रभावित सीमांत गांव क्षेत्र रैणी जाकर वहाँ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि कनेक्टीवीटी से कट गये गांवों में आवश्यक वस्तुओं की कमी न रहे।  रविवार को तपोवन क्षेत्र में हुई भीषण त्रासदी मे जिले के जोशीमठ ब्लाक के सीमांत क्षेत्र के 13 गांवो का सडक संपर्क टूट गया था।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद देहरादून आने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी दी।

Ad Ad
To Top