देहरादून
राजधानी देहरादून के चकराता तहसील के बिजनू के पास बिजनाड छानी में बादल फटने से चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। चकराता तहसील अंतर्गत बिजनू ग्राम सभा में बिजनाड खड स्थित खोड्कोटा छानी के पास बादल फटने से लोगों में दहशत है। जिसमें 3 लोगों के गायब होने की आशंका जतायी जा रही थी। वहां के स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं चकराता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मलबे में दबे सभी लोगों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है फिलहाल 32 वर्षीय मुन्ना पुत्र घंनतादास और 13 वर्षीय बच्ची काजल पुत्री शीश पाल का शव मलबे से बरामद किया जा चुका है। 10 वर्षीय लापता साक्षी पुत्री मुन्ना की तलाश की जा रही है। चकराता की प्रभारी एसडीएम संगीता कनॉजिया मौके के लिये रवाना हो गयी है।
जहां एक तरफ उत्तराखंड वासी कोरोना से लड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेल रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी कर रखा है। पहाड़ के ऊंचे इलाकों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश की खबरें आ रही है जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी बीच एक दुखद खबर देहरादून के चकराता से आ रही हैं जहां बिजनू के पास बिजनाड छानी में बादल फटने से चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
बता दें कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 और 20 मई को राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया था और साथ ही राज्य सरकार को एक्शन मोड में रहने की सलाह दी गई है। पिछले कुछ समय से राज्य के अलग अलग हिस्सों में बादल फटने की खबरें भी सामने आई है। जिनमें काफी जनमाल का भी नुकसान हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के चकराता तहसील के बिजनू के पास बिजनाड छानी में बादल फटने से भीषण ताबाही हुई है। बादल फटने से चार लोग लापता तथा कोल्हा गांव में मकान ध्वस्त होने की खबरें आ रही है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो चुकी है।




