उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-: घांघरिया-हेमकुंड ट्रेक पर लापता हुए ट्रैकर को SDRF ने लिया खोज , ट्रैकर है अस्वस्थ।।

गोविंदघाट (चमोली)।
गुरूवार देर रात्रि को एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि घांघरिया-हेमकुंड ट्रेकरूट में दो विदेशी सहित चार ट्रेकर ट्रेकिंग के लिए निकले थे, जिनमे से दो सकुशल वापस आ गए है किंतु एक विदेश ट्रेकर सहित दो ट्रैकर लापता हो गए है जिनसे कोई संपर्क नही हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश पर एसडीआरएफ के सेनानायक के दिशा निर्देशन में पांडुकेश्वर में स्थित एसडीआरएएफ टीम के एचसी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ तत्काल ट्रैकरों की सर्चिंग के लिए हेमकुंड ट्रेकरूट पर रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

बता दें कि यह क्षेत्र उच्च हिमालयी क्षेत्र है जहां ट्रेक रुट से हटने पर या अस्वस्थता की स्थिति में अथवा प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थिति होने पर किसी अनहोनी की आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता था।

शुक्रवार की देर सांय को रेस्क्यू टीम इंचार्ज की ओर से सेटेलाइट फोन से कंट्रोल रूम को सूचित किया गया कि गहन सर्चिंग के उपरांत दोनों ट्रेकर हेमकुंड के करीब मिल गए है, जो पूरी तरह स्वस्थ नही है तथा घबराए भी हुए थे। दोनों ट्रेकर हरप्रीत (29) पंजाब, अलिओशा (35) सोलोविनिया को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है।

Ad Ad
To Top