अल्मोड़ा

बड़ी खबर-:ग्रामीणों द्वारा लगाए गए तारबाड़ में फंसा गुलदार, ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग ने किया रेस्क्यू ,भेजा रेस्क्यू सेंटर ।।

चौखुटिया-(ब्रेकिंग न्यूज) तारबाड़ में फंसे तेंदुए को ट्रेकुलाइजर कर अल्मोड़ा ले जाया गया।।

चौखुटिया, (अल्मोड़ा)
चंथरिया रेंज के जमणिया के हरियागाड पर चौखुटिया – कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के समीप बुधवार तारबाड में फंसे गुलदार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उससे विभागीय संसाधनों से अल्मोड़ा ले जाया गया
बताया जाता है कि जमणिया मुख्य मोटर मार्ग के समीप बुधवार को ग्रामीणों द्वारा लगाए गए तारबाड़ में एक गुलदार फस गया गुलदार की गर्जने की आवाज जब लोगों ने सुनी तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग चंथरिया रैज व तहसील प्रशासन को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  (वीडियो का टशन) बन गई खुद की वीडियो,[देखें वीडियो]

सूचना मिलने पर। तहसील प्रशासन स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही चंथरिया व जौरासी रेंज के वन अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे, चंथरिया रेंज से विभाग द्वारा पिंजडा मंगाया गया। जबकि ट्रेंकुलाइजर टीम के सदस्य अल्मोड़ा से लगभग डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे तथा 2( दो)बजे तारबाड में फंसे तेंदुए को ट्रेकुलाइजर कर पिजड़े में रख अल्मोड़ा को ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  (घने जंगल में मंदिर) अब होगा यह विकसित ।।

इस दौरान मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ भी एकत्रित रही। रेस्क्यू करने में मुख्य रूप से अल्मोड़ा से पहुंचे रैस्क्यू इंचार्ज भुवन चंद आर्य व मदनमोहन पाण्डे ने ट्रेंकुलाइजर कर तेंदुए को बेहोश किया। जबकि मौके पर नायब तहसीलदार हेमंत मेहरा, राजस्व उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, मनीष बिष्ट, ईश्वर चंद, रौतेला, शेखर चंद, सोनिया, शंकर गिरी, अंकित बडोनी तथा वन विभाग रेंज चंथरिया व जौरासी से विक्रम कैड़ा उपरेंज अधिकारी चंद शेखर त्रिपाठी वन दरोगा, हीरा सिंह ,संजय रावत, आनंद बल्लभ बुधानी ,बहादुर सिंह, रमेश पाण्डे रहे ।

Ad
To Top