बॉलीवुड

बड़ी खबर–:ख्याति प्राप्त कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर।

बॉलीवुड में आजकल दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं एक से एक ख्याति प्राप्त फिल्मी सितारे का जाना बॉलीवुड को परेशान कर रहा है ख्याति प्राप्त कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर है। सरोज खान को सांस लेन में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो नेगेटिव आया था। सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया

कुछ दिन पहले सरोज खान को सांस में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। उनके पारिवारिक ने बताया था ‘कुछ दिनों पहले सरोज खान ने सांस लेने में परेशानी के बारे में बताया, जिसके बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर गए।

Ad Ad
To Top